भारत की ऐसी अनोखी बातें जो शायद आप नहीं जानते होंगे

1.✦ भारत में एक ऐसा अद्भुत शहर जो हजारो सालो से लगातार बसा हुआ हैं |

  • भारत के उत्तर प्रदेश में स्थित वाराणसी [काशी] दुनिया का सबसे प्राचीन बसे शहरो में से एक माना जाता हैं | लेकिन इसकी सबसे ख़ास बात सिर्फ इसकी उम्र नहीं हैं |
  • गंगा नदी के किनारे बसा यह शहर आज भी उसी धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बना हुआ हैं,जेसे सदियो से रहा हैं | यहाँ के घाट, मंदिर और संकरी गलियाँ भारत के हजारो साल पुराने इतिहास की झलक दिखाती हैं | वाराणसी का उल्लेख प्राचीन भारतीय ग्रंथो में भी मिलता हैं और यह लम्बे समय से सिक्षा, धर्म और संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र रहा हैं |
  • यानी एक ऐसा शहर, जहाँ आप आज घूमते हुए हजारो साल पूरानी सभ्यता देख सकते हैं
वाराणसी {काशी} भारत

2.✦ श्रीनगर की डल झील में तेरता हुआ पोस्ट ऑफिस

  • कश्मीर की प्रसिद्द डल झील अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती हैं | लेकिन क्या आपको पता हैं की यहाँ पानी पर चलने वाली नावों के बिच डाक व्यवस्था भी लम्बे समय से एक ख़ास आकर्षण रही हैं |
  • डल झील का फ्लोटिंग पोस्ट ऑफिस पर्यटकों के लिए बेहद अनोखा अनुभव हैं | यह दिखाता हैं की भारत में डाक व्यवस्था सिर्फ जमीन तक सिमित नहीं रही, बल्कि पानी पर रहने वाले लोगो तक भी पहुँच बनायीं हैं |
तेरता हुआ पोस्ट ऑफिस {भारत}

3.✦ महारास्ट्र का एक गाँव जहां दरवाजो की परंपरा अलग हैं

  • महारास्ट्र का शनि सिंगनापुर अपनी अनोखी परंपरा के कारण प्रसिद्ध् हैं | यहाँ लम्बे समय से कई घरो और दुकानों में पारंपरिक दरवाजे न लगाने की परंपरा की चर्चा होती रही हैं |
  • स्थानीय लोगो की धार्मिक आस्था भगवान शनि से जुडी हुई हैं और इसी आस्था के कारण यह स्थान देशभर में जाना जाता हैं | हालांकि आज गाँव में आधुनिक बदलाव भी दिखाई देते हैं, फिर भी यहाँ की यह परंपरा इसे भारत के अनोखे स्थानों में शामिल करती हैं |
शनि सिंगनापुर महारास्ट्र {भारत}

4.✦ उत्तराखंड की रूपकुंड झील का रहस्य

  • उतराखंड की ऊँचे पर स्थित रूपकुंड झील को कंकालो वाली झील के नाम से भी जाना जाता है | जब बर्फ पिघलती हैं तो झील के आसपास मानव अवशेष दिखाई दे सकते हैं | लम्बे समय तक यह रहस्य बना रहा की ये लोग कौन थे और उनकी मृत्यु केसे हुई |
  • वेघ्यानिक अध्यनो से पता चला अहिं की यहाँ मिले अवशेष अलग अलग समय के लोगो से जुड़े हो सकते हैं , इसलिए इसे किसी एक ही घटना में मारे गए लोगो की कहानी मानना सहीं नहीं हैं |

5.✦ लोकटक झील पर तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान

  • मणिपुर की लोकटक झील अपनी अनोखी तेरती हुई वनस्पति सरंचनाओं के लिए प्रसिद्ध है जिन्हें phumdis कहा जाता है |
  • इस झील पर स्थित केबुल लाम्जाओ नेशनल पार्क को दुनिया का एकमात्र फ्लोटिंग नेशनल पार्क कहा जाता है, यह दुर्लभ शंघाई यानी browantlered deer का भी महत्वपूर्ण आवास हैं |
    • सोचिए – एक ऐसा राष्ट्रीय उद्यान जिसका बड़ा हिस्सा पानी पर तेरने वाली प्राकृतिक सरंचनाओं से जुडा हुआ हैं |
लोकटक झील {भारत}

6.✦ हिमाचल प्रदेश में स्थित उंचाई वाला क्रिकेट ग्राउंड

  • हिमाचल प्रदेश का chail cricket ground समुद्र तल से लगभग 2400 मिटर की ऊंचाई पर स्थित होने के कारण प्रसिद्ध हैं |
  • यह मैदान पहाड़ियों और देवदार के पेड़ों के बीच स्थित हैं, जिससे इसका वातावरण सामान्य क्रिकेट मैदानों से बोलकुल अलग दिखाई देता हैं |
  • क्रिकेट और पहाड़ों का मिलान भारत में अपने आप में काफी अनोखा हैं |

7.✦ भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की हुरुआत बेहद साधारण साधनों से हुई

  • आज भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में बड़े-बड़े मिशन कर रहा हैं, लेकिन शुरुआती दिनों की तस्वीर बिल्कुल अलग थी |
  • 1960 के दशक मे भारत के शुरुआती अंतरिक्ष कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिको को रॉकेट के उपकरणों को बहुत साधारण साधनों से लांच साईट तक पहुचना पड़ता था| इसी दौर की तस्वीरों में साइकिल और बेल गाडियों से उपकरण ले जाते वैज्ञानिक दिखाई देते हैं |
  • यह कहानी भारत की अंतरिक्ष यात्रा की कठिन शुरुआत और सिमित संसाधनो में वैज्ञानिको की मेहनत को दिखाती है |

8.✦ लद्दाख का Magnetic Hill

  • लद्दाख में लेह के पास magnetic hill नाम की जगह काफी प्रसिद्द हैं | यहाँ सड़क का एक हिस्सा एसा दिखाई देता हैं की मानो ढलान ऊपर की और जा रही हो |
  • लोगो को ऐसा लगता हैं की गाडी न्यूट्रल में रखने पर वह अपने आप ऊपर की तरफ बढ़ रही हैं| वास्तव में यहाँ दिखाई देने वाला प्रभाव आसपास के भू दृश्य से जुडा हुआ हैं |
  • इसी कारण यह जगह पर्यटकों के लिए बेहद आकर्षक बन गयी हैं |
लद्दाख का magnetic hill

9.✦ गुजरात का ऐसा मंदिर जो समुद्र में डूब जाता हैं

  • गुजरात के कावि-कम्बोई में स्थित स्तंभेश्वर महादेव मंदिर समुद्र के किनारे स्थित हैं | ज्वार के समय समुद्र का पानी मंदिर के काफी हिस्से को ढँक देता हैं और पानी कम होने पर मंदिर फिर दिखाई देने लगता हैं |
  • प्राकृतिक ज्वार-भाटा और मंदिर का यह मेल देखने में बेहद अद्भुत लगता हैं |

भारत

  • भारत को समझना केवल उसके बड़े शहरों ऐतिहासिक इमारतों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को जानना नहीं है | भारत के असली आश्चर्य उसकी छोटी छोटी परंपरा और प्राकृतिक घटनाओं, वैज्ञानिक उपलब्धियों और अनोखी जगहों में भी छिपे हुए हैं | कहीं पेड़ों की जड़ों से पुल बनते हैं कहीं झील पर राष्ट्रीय उद्यान तैरता है कहीं समुद्र मंदिर को अपने पानी में ढक लेता है और कहीं से भारत ने चंद्रमा पर पानी की खोज में महत्वपूर्ण योगदान दिया |
     हमारा भारत , प्यारा भारत     

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top